आजसू पार्टी ने मनाया हूल दिवस

कोडरमा: आजसू के जिला अध्यक्ष राजकुमार मेहता की अध्यक्षता में रविवार को हूल दिवस मनाया गया। इस दौरान अजीत वर्णवाल के आवासीय कार्यालय में शहीद सिद्धू, कानू, चांद, भैरव के तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर श्री वर्णवाल ने कहा कि सिद्धो-कान्हु स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिये थे, उन्हीं के नेतृत्व में संथाल विद्रोह हुआ था और आज के दिन उनके बताये मार्ग पर हम सभी को चलने की जरूरत है।
[URIS id=9499]

