पुरानी पेंशन बहाली पर सीएम- पीएम से बात करेंगे: चंद्रप्रकाश

पेंशन बहाल समिति मिला सांसद से
रामगढ़: राष्ट्रीय आंदोलन पुरानी पेंशन बहाल संघर्ष समिति के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस बाबत पुरानी पेंशन को बहाल करने व नई पेंशन को समाप्त करने की मांग की गई। सांसद ने कहा कि वे इस मसले पर सीएम व पीएम से बात करेंगे।
समिति से हुई बातचीत के बाद सांसद चौधरी ने कहा कि पुरानी पेंशन सरकारी कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा होता है, इससे इनका भविष्य सुरक्षित रहता है। इसलिए इन्हें पुरानी पेंशन अवश्य मिलनी चाहिए। इसके लिए वे मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से बात करेंगे। कहा कि कर्मचारियों के हित में वे अपनी ओर से यथा संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान प्रदेश संगठन सचिव डॉक्टर सुनील कुमार कश्यप, प्रदेश उप महासचिव लोकेश कुमार, जिला संयोजक श्याम किशोर महतो, जिला संगठन सचिव जतरु महतो, जिला प्रवक्ता अनुज खत्री, दुलमी प्रखंड संयोजक अमित कुमार गिरी सहित कई शामिल लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More