बासुकीनाथ में शीघ्र बनेगा एक फायर स्टेशन: रघुवर

• अग्निकांड के पीड़ितों को दी जाएगी सहायता राशि

दुमका(रांची): मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 22-23 नवंबर को बासुकीनाथ बाजार में हुई आगजनी की घटना पर दुःख जताया है। आगजनी के फलस्वरूप कई दुकानें और मकान वहां जल गये थे।
मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि बासुकीनाथ एक पवित्र स्थान है। यहां बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री आते हैं। अतः सुरक्षा की दृष्टि से यहां एक फायर स्टेशन बनाया जायेगा। इसके लिए उन्होंने गृह विभाग के प्रधान सचिव श्री एस के जी रहाटे को निर्देश दिया।
अग्निपीड़ितों को आपदा राहत के तहत उचित एवं पर्याप्त आर्थिक मदद प्राप्त हो। साथ ही उन्होंने मुख्यालय स्तर से शीघ्र जांच का आदेश भी दिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More