केवल चर्च क्यों, सभी धार्मिक स्थलों की जांच हो: बंधु

रांची: राज्य के पूर्व मंत्री व झाविमो के महासचिव बंधु तिर्की ने भाजपा द्वारा मंगलवार को इसाई मिशनरियों द्वारा चर्च के लिए आदिवासियों की जमीन हड़पने के बयान पर बुधवार को पलटवार किया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि सिर्फ चर्च के जमीन की ही जांच क्यों होगी ? करना है, तो मंदिर, मस्जिद व गुरुद्वारे के अलावे सभी धार्मिक स्थलों की भूमि की गहन जांच की जाए।

[URIS id=9499]

 

श्री तिर्की ने कहा कि यदि आदिवासियों के जमीन के अवैध हस्तांरण को लेकर गंभीर है, तो वो एसआईटी व देवाशीष गुप्ता जारी करते हुए भाजपा नेताओं पर लगे जमीन के अवैध हस्तांतरण की निषपक्ष जांच कराए। कहा कि चर्च व खास समुदाय को इस दौरान टारगेट करना पूर्णतः न्याय के विरुद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में जमीन व नौकरी की जोरदार लूट हुई है। भू- माफियाओं के दबाव में एसआर कोर्ट में लंबित हजारों दखल- दहानी के माले व अवैध जमीन खरीद- बिक्री मामला को ठंठे बस्ते में डाला जा चुका है। इस मामले में राजस्व व भूमि सुधार पदाधिकारी भी धड़ल्ले से गलत काम कर रहे हैं। कहा कि एक ओर जमीन की अवैध बिक्री हो रही है तो दूसरी ओर सरकार नौकरी में लूट मचाये हुए हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More