रांची: जोरदार बारिश ने रविवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास के कोल्हान में होनेवाले जन आशीर्वाद यात्रा में खलल डाल दी है और बारिश की वजह से आगे के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये है।। सीएम 26 सितंबर से एक अक्टूबर तक यहां विभिन्न जगहों पर घूमने वाले थे, लेकिन यात्रा महज दो दिन ही हो सकी। मुख्यमंत्री को कोल्हान के 14 विधानसभा क्षेत्रों में जाना था।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले एक-दो दिन तक संथाल-परगना के इलाके में जोरदार बारिश की संभावना है, वहीं बाकि जिलों में भी बारिश होने का अनुमान है। रांची में पिछले 45 घंटे से बारिश जारी है। राज्यभर में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर सीएम की कोल्हान में जन आशीर्वाद यात्रा रद्द कर दी गई है। इससे पहले सीएम ने संथाल परगना की 18 सीटों में जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर अपने लिए वोट की अपील की।