न्यू इंडिया के निर्माण हेतु भाजपा को सशक्त करें: मुख्यमंत्री

प्रदेश के 497 स्थान, 29 हजार बूथों पर सदस्यता अभियान शुरु
स्टेट ब्यूरो: जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाने के साथ एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से देशव्यापी सदस्यता अभियान का आगाज किया तो दूसरी ओर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर के बिरसानगर से प्रदेश स्तरीय अभियान का आगाज किया। सीएम ने आहवान किया न्यू इंडिया के निर्माण हेतु भाजपा को सशक्त करें व कार्यकर्ताओं से कहा, कि राष्ट्र निर्माण में जुटे समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ना इसका लक्ष्य है।
गौरतलब है कि बीजेपी ने सभी विधायकों को इस महीने के अंत तक 50- 50 हजार सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का टास्क दिया गया है व सीएम ने अपने विधानसभा क्षेत्र से इसका आगाज किया है। शनिवार को झारखंड के 497 स्थानों में स्थित 29 हजार से ज्यादा बूथों पर सदस्यता अभियान शुरु हुआ है। सीएम ने इससे पूर्व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर नमन करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की। श्यामा प्रसाद को प्रखर राष्ट्रवादी, भारतीय जनसंघ का संस्थापक और भाजपा का प्रेरणापुंज बताया।
देश के पुर्ननिर्माण में बने सहयोगी: अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री व सांसद अर्जुन मुंडा ने सदस्यता अभियान का आगाज खूंटी से किया। व इस मौके पर कहा कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर देश के पुुनर्निमाण में सहभागी बने। कहा कि तू एक व्यक्ति नहीं समूह है, केवल शरीर नहीं देश की रूह है, आगे बढ़ नए भारत का है गर्व तू, बन जा देश का संगठन पर्व तू…। इस मौके पर खूंटी से भाजपा विधायक व राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा व पूर्व सांसद कड़िया मुंडा भी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण के पश्चात हुई इस बाबत बड़े पैमाने पर वृ़क्षारोपण की शुरुआत हुई, जिसमें स्कूली बच्चों ने बड़ी भूमिका अदा की।
[URIS id=9499]


