चतरा: रामनवमी में अशांति अशांति फैलानेवालों पर कड़ी कार्रवाई: डीसी

चतरा: जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के प्रशिक्षण भवन में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक के बाद उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने दो टूक कहा कि रामनवमी शांति और सौहार्द का पर्व है व इस दौरान जिले में अशांति फैलाने वालों के साथ पुलिस और प्रशासन सख्ती से निबटेगी। ऐसे तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि उन्हें पूरी उम्र अशांति फैलाने का खामियाजा भुगतना पड़े़।

डीसी ने कहा उन्होंने कहा कि जुलूस में शांति व्यवस्था को कायम रखे। धार्मिक भावनाओं के खिलवाड़ करने वालों को सख्ती से निबटा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में यह किया गया है। उन्होंने स्पष्ट रूप निर्देश दिया है कि जुलूस में शराब पीकर कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं हो। समिति के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को अपेक्षित सहयोग करें।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन ने शराब की बिक्री पर तीनों तक के लिए रोक लगा दिया है। 24 से लेकर 26 मार्च तक शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। यदि उसके बाद भी शराब बिक्री की कहीं से शिकायत मिलेगी, तो संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अफवाह पर ध्यान नहीं दे। उन्होंने सोशल मीडिया के एडमिनों और सदस्यों को सचेत किया। कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह को वायरल नहीं करें। यदि किसी को का कोई जानकारी मिलती है, तो उसकी सत्यता के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति से अवगत निश्चित रूप से हों। बैठक में प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक सौरभ, सदर एसडीओ राजीव कुमार, सिमरिया एसडीओ मो. मुमताज अली अहमद, सिविल सर्जन डा. एसपी सिंह, एसडीपीओ ज्ञान रंजन, डीएसपी मुख्यालय पीतांबर ¨सह खैरवार, जिला कल्याण पदाधिकारी भोला नाथ लागुरी, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, सभी थाना प्रभारी के अलावा दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More