चंदनकियारी: कोयंलाचल हाईवा एसोसिएशन के बैनर तले चंदनकियारी व धनबाद क्षेत्र के हाईवा मालिकों ने भाड़ा वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को ट्रांसपोटिंग ठप कर दिया। जिसके बाद स्थानीय विधायक सह मंत्री, झारखंड सरकार ने मध्यस्था करते हुए एसोशिएशन के लोगों के साथ मंगलवार शाम सीतानाला में बैठक की। जहां उन्होंने धनबाद उपायुक्त अमित कुमार से फ़ोन पर बात कर एसोशिएशन की मांगों पर गंभीरता से विचार करने को कहा।
मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि एसोसिएशन में चंदनकियारी क्षेत्र के कई युवा रोजगार कर रहे है। ऐसे में हड़ताल होने से वे बेरोजगार हो गए हैं। कहा कि जल्द ही इस मामले पर वार्ता कर मामले को जल्द सुलझाया जाए। उपायुक्त ने कहा कि बुधवार को एसोसिएशन के साथ वार्ता कर एक अधिकारी को इस मामले के लिए प्रतिनियुक्त कर दिया जाएगा। ताकि काम सुचारू रूप से चलता रहे। ज्ञात हो कि सभी हाईवा मालिकों का गाड़ी धनबाद बीसीसीएल क्षेत्र के विभिन्न कोलवरी से आरटीपीएस रघुनाथपुर पश्चिम बंगाल, आका लाजिस्टिक्स एवं ओमशारदा प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी का कोयला ढुलाई का काम करता है।
पूर्व में कम्पनी द्वारा गाड़ी मालिकों को संतोष जनक भाड़ा दिया जाता था। परंतु वर्तमान समय में कम्पनी द्वारा काफी कम मात्रा में मनमाने ढंग से भाड़ा तय कर गाड़ी मालिकों का शोषण किया जा रहा है। पूर्व में सभी कोलवरी से भाड़ा 500/रूप प्राती टन मिलता था ।वर्तमान में निचितपुर से 450/,धनसार से 430/,काटापहाड़ी से 480/,चदंन प्रोजेक्ट से 380/,एवं पाथरडीह कोलवाशरी से 380/रूप भाड़ा मिल रहा है। इसके अलावे कोयला शॉटेज के नाम पर मनमानी ढंग से पैसा की कटौती कर ली जाती हैं।
सभी गाड़ी मालिकों को इस भाड़ा से लाभ नहीं हो रहा है। इससे हाईवा मालिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार बार भाड़ा बढ़ाने की मांग करने के बावजूद भी कम्पनी भाड़ा बढ़ाने पर ध्यान नहीं दे रही है। आर्थिक नुकसान से परेशान होकर सभी हाईवा मालिकों को बाध्य होकर अनिश्चितकालीन ट्रांस्पोटींग का काम बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मौके पर दक्षिण महथा, भूपति ठाकुर, राजु महथा, मृत्युंजय महथा, रामचंद्र महथा, अमर महथा, विजय राय, अखिलेश सिंह, समर महथा, असीत, विजय सिंह, आलम खान, ओमप्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, सलीम खान, रामजस महथा, दीलिप सिंह, कुलद्वीप सिंह, राकेश सिंह आदि थे।