चंदनकियारी: सहिया संघ मिला बाउरी से, ज्ञापन सौंपा

चंदनकियारी: प्रखंड के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सहिया, सहिया साथी, बिटीटी, एसटीटी के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को सूबे के कैबिनेट मंत्री अमर कुमार बाउरी से मिलकर उनसे अनुबंध के तहत नौकरी में काम कराने की मांग की। संघ ने मंत्री को दस सूत्री ज्ञापन सौंपा है। लिखा गया है कि सभी विगत बारह वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं। इनमे बिटीटी की अहम भूमिका हैं। इस परिस्थिति में कर्मियों के सिर पर बच्चों की परवरिश व भरण- पोषण का दायित्व है। कहा गया है कि इन्हें लगातार कठिनाईयों से जूझना पड़ रहा है। संघ ने मांग की है कि सहिया को 10 हजार, सहिया साथी को 18 हजार, बिटीटी को पच्चीस हजार व एसटीटी को 35 हजार रुपये वेतन देने सहित अनुबंध कर्मियों की सूची में शामिल करने सभी को सेवानिवृत्त के बाद पेंशन देने, आकस्मिक दुर्घटना बीमा लागू करने सहित 410 मांगों को पूरा किये जाने की बात कही है।
[URIS id=9499]


