मैट्रिक- इंटर के छात्र पुरस्कृत
चाईबासा: रविवार को मगदा गौड़ समाज द्वारा तांतनगर रविवार को हाट परिसर में नवनिर्वाचित महिला सांसद गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नेताद्वय ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा में समाज के 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया।
[URIS id=9499]
इस बाबत पूूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व सांसद गीता कोड़ा ने जनता द्वारा उनपर विश्वास करने के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि इस विश्वास पर ये खतरा उतरेंगे। मगदा गौड़ समाज को को हम यथा संभव सहयोग करेंगे। कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द करने को हम प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम में मगदा गौड़ समाज के केंद्रीय अध्यक्ष रामचंद्र गोप, साईबो गोप, चिंतामणी गोप, रूपनारायण गोप, हरिश गोप, विद्या गोप, हर्मेद्र गोप, अभिषेक गोप, परमेश्वर गोप, हरि गोप, मोतीलाल गोप, विशु हेंब्रम, आकाश पुरती, बालेमा कुई, निमाय हांसदा, सुकलाल सरदार, संजय बिरुवा, रामेश्वर बाहान्दा, छोटा पुरती, शेखर दास, मनोरंजन दास सहित कई लोग मौजूद थे।