बोकारो: जिले के कुरा में आहूत भाजपा मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि किसी भी वक्त आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है, ऐसे में हमें सर्तक रहने की जरुरत है। आगामी चुनाव में हमें फिर से मिलकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है, ताकि डबल इंजन की सरकार यहां विकास को निरंतर गति प्रदान करते रहे।
बाउरी ने कहा कि मैं चंदनकियारी विधायक या मंत्री की हैसियत आपके पास नहीं आया हूं, बल्कि पार्टी द्वारा बनाये गये प्रवास कार्यक्रम में प्रभारी के रुप में आपसे फरियाद कर रहा हूं। हम सभी कार्यकर्ताओं को अब तैयार रहने की जरुरत है, ताकि राज्य में डबल इंजन की सरकार विकास की बयार बहती रहे। कहा कि हमें 2014 के लोस व विधानसभा चुनाव के तर्ज पर ही इस बार भी रिकार्ड मतों से सरकार बनानी है। आजादी के बाद पहली बार देश में गैर कांग्रेसी सरकार बहुमत के साथ आई व नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। वहीं झारखंड में रघुवर दास की सरकार बनाई। कहा कि दोनों सरकारों ने देश व राज्य में पूर्ण विकास किया है।
कहा कि 2014 से पहले लोग अपने परिवार के सदस्य को पीएम सीएम बनने का काम करती है। कांग्रेस, सपा, राजद, तृणमूल कांग्रेस, जेएमएम, बसपा जैसी पार्टी है। लेकिन भाजपा आम दलित को राष्ट्रपति, आदिवासी को राज्यपाल बनाती है। भाजपा का लक्ष्य है अंत्योदय। ताकि अंतिम व्यक्ति के जीवन में राष्ट्रप्रेम,अनुशासन जागे व उन्हें अधिकार देना है।
श्री बाउरी ने कहा कि राज्य में विगत पांच वर्ष में 6 लाख से अधिक आवास बने। वहीं चास प्रखंड में ही 8000 से अधिक परिवार को पीएम आवास योजना का लाभ मिला है। कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाया गया। कहा कि जब आजादी मिली तो सभी छोटे बड़े रियासतों को सरदार बल्लभ भाई पटेल ने अखंड भारत मे मिलाया, लेकिन कश्मीर मामले में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने दूरदर्शिता के आभाव में कुछ ऐसा फैसला लिया, जिसके कारण आज कश्मीर का एक बड़ा भाग पाक अधिकृत कश्मीर है।
कश्मीर हमारा मुकुट है और कन्याकुमारी पांव है। उन्होंने कहा कि 2019 में जब बहुमत वाली भाजपा की सरकार बनी तो लोगों ने कश्मीर के विषय में पूछा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मात्रा 100 दिन के अंदर ही कश्मीर से 370 और 35ए को समाप्त कर अखंड भारत के सपने को साकार कर दिया। अब कोई भी भारतीय कश्मीर में जा कर काम कर सकता है। बाउरी ने कहा कि अबकी बार 65 पार के लक्ष्य को हासिल कर पुनः रघुवर सरकार को लाना है। इसके लिए हमें बूथ मजबूत करना होगा। बैठक में अजीत प्रसाद महतो, सदस्यता प्रभारी, जयदेव राय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, वीरभद्र जिला उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र कुमार, मथन परकमानिक, महामंत्री, पंचानन महतो, सागर सिंह चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।