जनता ने नकारा तो ईवीएम पर दोषारोपण: लोजपा

रांची: लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने ईवीएम व संवैधानिक संस्थाओं पर ऊंगली उठाने वालों पर निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष को जनता ने नकार दिया तो अब विपक्ष ईवीएम पर दोषारोपण कर रही है। श्री प्रधान बुधवार को रांची में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा एनडीए की जीत सुनिश्चित करने हेतु जो भी दिशा निर्देश मिला उसे पार्टी की प्रदेश इकाई ने पूरा करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों को पार्टी के सभी कार्यकर्ता मतदाताओं के घर- घर जाकर बतलाने का काम किया ताकि एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सके।
[URIS id=8357]
जिसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान सभी वर्गों के सर्व मान्य नेता हैं जिस कारण आज एनडीए को सभी वर्गों के साथ- साथ अल्पसंख्यक समुदाय का भी समर्थन मिला है। एग्जिट पोल पर एनडीए को जनादेश मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर विश्वास जताते हुए मुहर लगायी है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पाण्डेय एवं राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह के द्वारा दी गयी जिम्मेवारियों को लोजपा प्रदेश कमिटी पूरी ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ कार्य करते हुए नरेन्द्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने को कृतसंकल्पित होकर एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का काम किया।
https://samridhjharkhand.com/today-the-night-of-uncomfortable-doom-tomorrows-decision-clock-administration-ready


