स्टेट ब्यूरो: कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के लिये उनकी पत्नी रेखा सहाय एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। उन्होंने शनिवार को इस बाबत राजधानी के चुटिया, हटिया, चाँदनी चौक, जे पी मार्केट, जगन्नाथपुर, लंका कांलोनी और आर्दश नगर आदि क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर कांग्रेस के लिए वोट मांगा।
पदयात्रा के क्रम में रेखा सहाय ने कई स्थानों पर चुनावी सभा को भी संबोधित किया। कहा कि भाजपा के पास सिवाय झूठे वादे के कुछ भी नही। पिछली बार भाजपा ने झूठ के सहारे सत्ता तो पा लिया, लेकिन इस बार जनता समझ चुकी है और उसको चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी। कहा कि जनता को भ्रमित करने के लिए इधर-उधर की बातें कर वोट पाना चाहते है। लोगों से आह्वान किया कि आपको भाजपा की झूठे आश्वासनों से संभलकर रहना होगा। कहा कि भाजपा ने मनरेगा जैसी योजनाओं को बर्बाद कर दिया जिससे ग्रामीणों के रोजगार पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार ने लोगों को बुनियादी सुविधा प्रदान करने वाली योजनाओं को बंद किया है। ये साफ बताता है कि सरकार पूंजीपतियों की कठपुतली है। सहाय ने जनसंपर्क के दौरान लोगों से परेशानियों की भी समझने का प्रयास किया। चुनाव प्रचार में उनके साथ मेरी तिर्की, शबनम परवीन, मीना देवी, सुनीता एक्का, रजनी मुंडा, नेहा कुमारी, सुषमा लकड़ा, सोनी कुमारी व विनिता देवी के अलावे कई लोग शामिल थीं।