रांची पर लैंड करते ही बिहारी बाबू ने भाजपा पर हमला बोला
रांची: बीजेपी से बागी होकर कांग्रेस की टिकट पर पटना साहेब से चुनाव लड़ रहे निवर्तमान सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने रांची की धरती पर उतरते ही पीएम मोदी व भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। बिहारी बाबू ने बुधवार की शाम हवाई मांर्ग से कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के पक्ष में प्रचार करने रांची पहुंचे हैं एयरपोर्ट पर शॉट गन ने कहा कि भाजपा के झूठे वादे में अब जनता नही फंसनेवाली है।
सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अब तक केवल जुमलेबाजी व झूठे वादों के अलावे कुछ भी नही किया है। कहा कि भाजपा ने प्रचार तंत्र का दुरुपयोग कर, धन शक्ति, जन शक्ति और मीडिया शक्ति को निराशा किया है। जनता उन्हें सबक सिखाने के लिए बेकरार है। श्री सिन्हा ने कहा कि वर्तमान परिवेश में जनता को सिर्फ और सिर्फ महागठबंधन से ही उम्मीदें है। महागठबंधन घटक दलों के एकजुट होने पर जनता जनार्दन एक नयी व्यवस्था का, एक नए नेतृत्व का व पूरे परिवर्तन का इंतेजार कर रही है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बिहार और झारखंड में लोकसभा चुनाव का अद्भुत परिणाम आने वाला है। कांग्रेस न्याय योजना की तारिफ करते हुए उन्होंने कहा कि इससे देश के गरीबों को काफी लाभ पहुंचेगा।