गांव- गांव तक पहुंचाएं भगत सिंह के विचार: भाकपा

शहीद-ए-आजम की 112वीं जयंती मनी
रांची: आजादी के नायक और महान क्रांतिकारी शहीदे- आजम भगत सिंह का आज 112वीं जयंती के मौके पर भाकपा के प्रदेश कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस बाबत पार्टी के सहायक सचिव महेंद्र पाठक ने कहा भगत सिंह एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा का नाम है, इसलिए गांव- गांव तक इनकी विचारधारा को पहुंचाना होगा, ताकि युवा इससे सीख ले सकें।
श्री पाठक ने कहा कि देश में फासीवाद का खतरा मंडरा रहा है व पूरे इतिहास को बदल कर सरकार फासिस्म थोपने का प्रयास कर रही है। शिक्षा पद्धति को बदली जा रही है। ऐसे में सिर्फ भगत सिंह की विचारधारा ही देश को बचा सकती है। भाकपा के अजय सिंह ने कहा की भगतसिंह के विचार आज भी प्रशंगिक हैं। इसे अपनाकर देश के प्रगति के मार्ग को प्रशस्त किया जा सकता है। शहीद-ए-आजम को सच्ची श्रद्धांजलि उनके आर्दशों को अपनाकर ही दी जा सकती है।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्व प्रदेश सचिव पॉवेल कुमार इप्टा के श्यामल चक्रवर्ती, उमेश नजीर, उमेश कुमार, युवा रबी पिँटु नमन यादव, एआईवाईए के विष्णु कुमार सहित कई लोगों ने इस बाबत कार्यक्रम में कहा कि आज युवाओं के प्रेरणा स्रोत भगत सिंह के जन्मदिन पर संकल्प लेते हैं कि उनके विचारों को आम जनता तक पहुंचाएंगे। जो सरकार भगत सिंह की विचारधारा को मिटाना चाहती है, उस सरकार को सबक सिखाने के लिए राज्य के तमाम छात्रों और युवाओं को गोलबंद कर जन आंदोलन विकसित करेंगे। इस बाबत श्यामल चक्रवर्ती, कमलेश पासवान, जितेंद्र मिश्रा, अशोक कुमार, नागेंद्र प्रसाद सहित कई लोगों मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More