उनके विचार समाजवाद और साम्यवाद पर आधारित थी: माले नेता

आसिफ


सरिया(गिरिडीह): भगत सिंह चौक सरिया में शुक्रवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह का 88 वां शहादत दिवस मनाया गया। मौके पर भाकपा माले के काफी संख्या में नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह वरिष्ठ नागरिक तिलक मंडल ने भगत सिंह के स्मारक पर माल्यार्पण किया। वहीं बारी-बारी से उपस्थित लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता विजय कुमार सिंह ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों द्वारा फांसी दी गई थी। इनका कसूर सिर्फ इतना ही था कि वे देश को आजाद कराने हेतु अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन कर रहे थे। इनके विचार आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना आजादी के लिए था। उनके विचार समाजवाद और साम्यवाद पर आधारित थी। उनका सपना शोषण मुक्त समाज बनाना था। दुर्भाग्य है कि आज की परिस्थिति में अंग्रेज भले यहां से चले गए लेकिन उनकी विचारधारा आज भी देश पर हावी है।

श्री सिंह ने लोगों से निवेदन किया है कि देश के बेहतर विकास के लिए बेरोजगारी से जूझ रहे लोगों को रोजगार दिलाने व साम्यवादी शक्तियों के खिलाफ एकजुट हों। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय सिंह व संचालन लक्ष्मण मंडल ने किया। मौके पर संतोष शर्मा, निर्मल मंडल, विनोद यादव, केदार मंडल, धनेश्वर पासवान, महेंद्र मंडल, सोहन गुप्ता ,जीम्मी चौरसिया, अभय साहू, कुश कुमार, विकास मंडल, राम लाल दास, श्याम सुंदर यादव, जुगल यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More