निशिकांत पर हमला, विपक्ष का षड़यंत्र: प्रदीप

रांची: भाजपा के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे पर हुए हमले को लेकर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने इसे बड़ा षडयंत्र बताया। उन्होंने कहा कि सांसद की हत्या करने के उद्देश्य के पीछे एक बड़ी साजिश थी, जिसे जनता की जागरूकता व स्थानीय प्रशासन की तत्परता ने विफल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि राजमहल के विधायक को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। वर्मा ने कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के बढ़ते जनाधार को देख कर विपक्षी पार्टियां पूरी तरह हताश हो चुकी है। उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।
श्री वर्मा ने कहा कि झारखंड पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है व चुनाव में जनता का उत्साह चरम पर दिखा। यह आने वाले समय में विपक्ष की चिंता को बढ़ा सकता है। 40 टीएमसी विधायकों के भारतीय जनता पार्टी से संपर्क वाले प्रधानमंत्री के बयान के सवाल पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा बंगाल में अराजकता का माहौल है। इसे टीएमसी विधायक भी जानते हैं। ऐसे में इनके पास एक मात्र विकल्प भाजपा ही है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More