रांची दुर्गा पूजा समिति की नई कमिटी गठित
– सीपी सिंह मुख्य संरक्षक व संजय सेठ मुख्य सलाहकार
रांची: राजधानी के प्रेस क्लब में रविवार को 2019-20 के लिए रांची जिला दुर्गापूजा समिति का गठन किया गया। इस बाबत रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के अशोक पुरोहित को नये अध्यक्ष और मुनचुन राय को संयोजक पद पर चुना गया है। कार्यकारी अध्यक्ष विक्की यादव को बनाया गया है। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अशोक पुरोहित ने कहा कि इस बार पूजा पूरे धूमधाम से मनाई जाएगी। कहा कि पूजा आरंभ होने में अब कुछ ही दिन है, इसलिए हमें तैयारियों में लगना होगा।
समिति में मुख्य संरक्षक के तौर पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मुख्य सलाहकार के रुप में सांसद संजय सेठ, संरक्षक के रुप में अशोक चौधरी, हीरालाल साहू, किशन पोद्दार, मनोज गुप्ता, मनोज मिश्रा, मनोज पांडेय, मनोज ठाकुर, आलोक साहू, उदय प्रताप सिंह, राजेन्द्र सिंह, कामाख्या सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, मनोज गुप्ता, सह संरक्षक विश्वजीत बॉस, शैलेस्वर दयाल सिंह, पंकज साहू, रमेश गुप्ता, राजेश ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, राकेश शर्मा, कमल गुप्ता, संजय सोनी, मुन्ना शर्मा, अमरेंद्र सिंह, वीरू साहू, विक्रम शर्मा, लालू सिंह, अरबिंद साह, राजकुमार महतो, विनोद गोप, रवि सिंह, देवाशीष गायन, मिनी सिंह, विजय गुप्ता, राजीव चौधरी, आशुतोष वर्मा, मनोज बजाज, महामंत्री के रुप में कुंदन सिंह, मंत्री भोला शर्मा, रितेश द्विवेदी, सन्नी सिंह, किसलय सानू(सानू झा), नमन भरतिया, दीपक पोद्दार, नरेश पंडित, बबलू उरॉव, अमन चौहान, भोला झा, राहुल सिंह, रिक्की यादव, बैजु सोनी, कन्हैया लाल भरतिया, श्रवण कुमार, संजय गुप्ता, राजेश वर्मा, अनमोल सिंह, मीडिया प्रभारी विवेक सिंह, सह मीडिया प्रभारी नीरज यादव, रिषभ अग्रवाल, प्रवक्ता मंटू लाला, स्वामी सत्यनारायण, संगठन मंत्री शैलेंद्र यादव और कोषाध्यक्ष के रुप में पवन मुरारका को रखा गया है।