संताल की सभी सीटें जीतेगी महागठबंधन: दूबे

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि संथाल परगना की तीनों सीटें महागठबंधन बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगी। 2014 में मोदी जी के कांग्रेस के खिलाफ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, आंतकवाद, दुष्कर्म को लेकर बनाये गये वातावरण एवं माहौल के बावजूद तीन सीटों में से दो सीट राजमहल और दुमका महागठबंधन के प्रत्याशी विजय हुए थे, जबकि गोड्डा में कम अंतर से महागठबंधन के प्रत्याशी पराजित हुए थे। संथाल की जनता पहले भी मोदी के झांसे में नहीं आयी थी अब 2019 में तो भाजपा को साथ देने का सवाल ही नहीं उठता है।
[URIS id=8357]

