पप्पू पाण्डेय
सरिया (गिरिडीह): जिले के प्रसिद्ध व्यवसायिक मंडी सरिया में मालवाहक वाहनों के लोडिंग-अनलोडिंग का समय निर्धारित करने की मांग को लेकर प्रखंड कमेटी आजसू द्वारा अनुमंडल अधिकारी सरिया को एक आवेदन पत्र सौंपा गया है। जिसके तहत कहा गया है कि व्यवसायिक मंडी सरिया में व्यवसाइयों द्वारा दिनभर सड़क किनारे सामानों का लोडिंग-अनलोडिंग किए जाने से रांची- दुमका मुख्य मार्ग में जाम का माहौल बना रहता है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, इसी का नतीजा है कि सरिया बाजार में पिछले 6 माह में तीन व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
कहा कि स्थानीय व्यवसाइयों द्वारा बाजार में सामान लोडिंग- अनलोडिंग पर समय सीमा निर्धारित की जाए। ताकि सड़क दुर्घटना में बढ़ते ग्राफ को रोका जा सके ।जिससे दुर्घटना की पुनरावृत्ति ना हो।
वहीं इसकी प्रतिलिपि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर सरिया, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी सरिया को दी गई है। आवेदन में आजसू के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य सरिया वीरेंद्र यादव का हस्ताक्षर है।