सेहरी और इफ्तार के वक्त ही लाउडस्पीकर का प्रयोग करेंगे: प्रशासन

मो. इक़बाल


खरगडीहा(गिरिडीह): जमुआ प्रखंड में स्थित गोरो गांव में शांति समिति की बैठक कर पिछले दो दिनों से दो समुदायों के बीच चले आ रहे विवाद को प्रखंड प्रशासन और प्रखंड शांति समिति के सदस्यों के सक्रियता से निपटा लिया गया।

जानकारी के मुताबिक रमजानुल मुबारक महीने के अवसर पर उक्त गांव के मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर को नही बजाने दिए जाने को लेकर दोनों समुदाय में कहा सुनी हुई थी, जिसकी सूचना प्रखंड प्रशासन को मिली, प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए शनिवार को स्थानीय मुखिया सीताराम वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आहूत कर मामला को निपटा लिया। उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि रमजानुल मुबारक के महीने में सिर्फ इफ्तार एवं सेहरी के समय ही लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जाना है, बाकी समय में नही। जिसे दोनों समुदाय के लोगो ने माना और उपस्थित लोगों के सामने दोनों समुदायों ने एकरार भी किया कि अब यहां किसी तरह का कोई मामला नही होगा।

मौके पर जमुआ बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, अंचलाधिकारी रामबालक कुमार और पुलिस इंस्पेक्टर रामलाल कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि रमजाननुल मुबारक के महीने में सिर्फ सेहरी एवं इफ्तार के वक्त ही बाजे का प्रयोग करेंगे बाकी समय में नही किया जाना है। उक्त पदाधिकारियों ने दोनों समुदाय से मिलजुल कर पूर्व की तरह रहने की अपील की वहीं दोनो समुदाय से दस-दस लोगो का एक शांति समिति का गठन भी किया गया।

मौके पर उप प्रमुख चंद्रशेखर राय, अलपश्यंख्यक समुदाय के शांति समिति के अध्यक्ष अशगर अली, सचिव चिना खान, नवडीहा ओपी प्रभारी के अलावे दर्जनों समाजसेवी और दोनों समुदाय के लोग शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More