रांची: झारखंड विधानसभा सभागार में राजद लोकतांत्रिक के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि पार्टी को प्रदेश में अपार जनसमर्थन मिल रहा है और इसी बाबत कोडरमा, टंडवा, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, बगोदर, देवघर और जमशेदपुर में सम्मेलन करने के बाद आठ सितंबर को राजधानी के हरमू स्थित कार्निवल हाॅल में ऐतिहासिक महाधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। श्री राणा पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अधिवेशन में कई प्रकार के राजनीतिक निर्णयों को ऐलान किया जा सकता है और इसके बाद कई जिलों में सम्मेलन आहूत किये जाने हैं। कहा कि पार्टी का मानना है कि राज्यपाल को असिवासियों के दो साल का स्टेट्स रिपोर्ट केंद्र को अविलंब भेजना चाहिए। मुख्यमंत्री पिछड़े वर्गों से होने के बावजूद ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की अनुशंसा करने में फेल रहे है और ऐसे में हमारी मांग है, कि सीएम तत्काल बगैर किसी कटौती के आरक्षण लागू करने की अनुशंसा करें। श्री राणा ने कहा कि गठबंधन का मुकाबला गठबंधन ही करेगा व इस बाबत विस चुनाव में किसी राजनीतिक संभावनाओं के साथ राजद (लो०) किसी गठबंधन से परहेज नहीं करेगा।
इसके अलावे मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद गैरमजरूआ जमीनों की रसीद बगैर रिश्वत नही काटी जा रही है। कहा कि आयुष्मान भारत योजना का सही ढंग से राज्य में क्रियान्वयन नही होने के कारण यहां लाखो गरीब रोग पीड़ित परिवार लाभान्वित नही हो पा रहे है। सरकार महज विज्ञापन के सहारे उपलब्धि गिनाने में व्यस्त है, जो सच्चाई से कोषों दूर है। कहा कि राजद(लो०) का मानना है कि सरकार के अच्छे कार्यों की प्रशंसा होगी व लोक लुभावन झूठे वादे सहित नकारात्मक कार्यो की पुरजोर आलोचना की जाएगी। इसके अलावे पार्टी मांग करती है कि राज्य में जातीय जनगणना को प्रकाशित हो, ताकि रोजगार, आर्थिक,शैक्षणिक,सहित अन्य विषयों की सही जानकारी हो सके। राजद लोकतांत्रिक के कार्यकारी अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि पार्टी महाधिवेषन की तैयारियों में जुटी है। इस मौके पर आबिद अली,महासचिव प्रणय कुमार बबलू,चंद्रशेखर भगत व शब्बर फातमी मौजूद थे।