भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा 65 फीट लंबा रावण

रांची: पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा मोरहाबादी मैदान में आयोजित किये जाने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी बन कर तैयार हैं। प्रवक्ता अरूण चावला ने बताया कि शाम छह बजे रावण दहन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री और विशिष्ठ अतिथि सांसद होंगे। वहीं, मंत्री, मेयर, नगर निगम के अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावे मुख्य आकर्षक का केंद्र झारखंड के कलाकार होंगे।
आठ अक्टूबर को होनेवाले इस कार्यक्रम में रावण 65 फीट लंबा होगा। जबकि कुंभकर्ण 60 व मेघनाथ का पुतला 55 फीट लंबा है। सोने की लंका 30-30 फीट की होगी। इस दौरान भव्य आतिशबाजी की जायेगी। श्री चावला ने बताया कि लोग आकाशीय और जमीनी आतिशबाजी देख दंग रह जायेंगे। इस बाबत लेजर साउंड सिस्टम भी आकर्षण का केंद्र होगा। नृत्यांगना रूपा डे, गायिका ज्योति साहू एवं चुम्की राॅय शिरकत करेंगे। इस साल सेंट जेवियर कॉलेज के प्रो डाॅ कमल बोस द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। जमीनी आतिशबाजी बंगाल से आए कलाकार दीपक पारीय के नेतृत्व में होगा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More