अबकी बार 65 नहीं, रघुवर पार: हेमंत सोरेन

रांची: एक ओर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास विधानसभा चुनाव में जहां अबकी बार 65 पार के मंत्र के साथ जीत का दावा कर रहे हैं, तो दूसरी ओर झामुमो ने इस पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए आरोपों की बौझार कर दी है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का कहना है कि चुनाव में 65 नहीं अबकी रघुवर खुद पार हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: देश बदल नहीं रहा है बल्कि बदल गया है: जे.पी. नड्डा
सीएम आम जनता के समक्ष बेदाग सरकार का दावा कर रहे हैं तो सोेरेन कह रहे हैं, कि आपके सरकार में तो स्वास्थ्य मंत्री 50 हजार का कमीशन नहीं छोड़ते हैं। उनसे पूछिए। दोनों नेता ट्वीट कर अपनी- अपनी बातें कह रहे हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास जहां चार सालों में पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देने की बात कहते हैं.. वहीं हेमंत सोरेन रघुवर सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि साढ़े चार सालों में कंबल घोटाला, टैब में कमीशन, मोमेंटम झारखंड के नाम पर सरकारी खजाने का दुरुपयोग सहित कई भ्रष्टाचार की कहानियां गढ़ने का काम किया है।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More