बगोदर: 38 साल बाद नहर में आये बारिश के जल से किसान गदगद

सोशल मीडिया पर छिड़ी सियासी जंग
बगोदर: अड़तीस साल के लंबे अंतराल के बाद केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में एक कोनार नहर सिचाई परियोजना के अंतर्गत नहर में पानी आने से जहां ग्रामीण व किसान गदगद हैं, तो दूसरी ओर इसका श्रेय लेने के लिए सोशल मीडिया पर सियासी जंग छिड़ गई है। लोग इस बाबत राजनीतिक रोटी सेंकने में व्यस्त हैं, तो आमलोग बगैर उद्घाटन के नहर में पानी छोड़ देने से संशकित भी हैं। नहर में पानी ट्रायल के तहत छोड़ा गया है या फिर बारिश के कारण कोनार डेम में अधिक जल जमाव को देखते हुए छोड़ा दिया गया है, यह कौतूहल का विषय बना हुआ है।
बता दें कि बीते गुरुवार को कोनार डेम में बारिश का पानी जल जमाव अधिक होने से पानी को छोड़ा गया व पानी नहर के रास्ते होते हुए विष्णुगढ़ और बगोदर प्रखंड से होकर गुजरी नहर में शुक्रवार की सुबह बहने लगी। नहर में पानी देख किसानो के चेहरे पर खुशी देखते बन रही थी। वहां के लोग इसकी फोटो व सेल्फी लेने लगे, लेकिन इसके बावजूद एक सवाल लोगों के जेहन में घूम रहा है कि केंद्र सरकार की इतनी बड़ी योजना का बगैर उद्घाटन नहर में पानी छोड़ देना। ये किसी के गले नहीं उतर पा रहा है। खास बात ये है कि इस विषय की चर्चा – परिचर्चा सोशल मीडिया पर धूम मचाये हुए हैं। एक ओर लोग नहर में अधिकारियों के निर्देश पर पानी छोड़ने की बात कह रहे थे, तो दूसरी तरफ कोनार डेम में पानी का जामव को देखते हुए पानी छोड़ देने की बात कह रहे हैं।

[URIS id=9499]

 

कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि सही मायने में कोनार नहर सिचाई परियोजना का कार्य अभी भी कई स्थानों पर अधूरा है व नहर का स्लेब भी टूटा हुआ है। ऐेसे में पानी छोड़ने में कहीं ना कहीं विभागीय लापरवाही भी सामने आ रही है। बहरहाल मामला इसमें चाहे जो भी हो, लेकिन जैसे- तैसे बारिश का पानी नहर में आने से किसानो ने राहत की सांस जरुर ली है। मंगलवार की शाम नहर में बारिश का पानी अधिक बहाव होने से सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं, कि बिना अलर्ट के तेज बहाव में पानी छोड़ना कहीं ना कहीं से विभागीय लापरवाही है। हालांकि इसे देखेने के लिए वहां लोगों की भीड़ भी जुट रही है। खुशी इजहार करने वालों में सोनू सिंह, विवेक भगवात, अभिषेक कुमार, आशीष कुमार समेत कई लोग शामिल है।

बगोदर से गौरव की रिपोर्ट

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More