30 सितंबर तक पहुंचाएं आदिम जनजाति टोलों में पाइपलाइन से पानी : रघुवर

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने निर्देश दिया है कि आगामी 30 सितंबर तक हर हाल में राज्य के सभी आदिम जनजाति टोलों में पाइप लाइन के माध्यम से पानी पंहुचाने का पूरा कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि 6,676 जनजाति बहुल टोलों में पाइप लाइन से पेयजल कार्य प्रगति पर है, ऐसे में 75 प्रतिशत टोलों में 15 अक्टूबर तक काम पूरा कर लें। सीएम आज झारखंड मंत्रालय में पेयजल स्वच्छता व जल संसाधन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। सीएम ने कहा कि नदियों पर वीयर योजना के तहत 6 से 10 फीट के बांध बनाकर वर्षा के जल को रोकने की योजना बनाएं।
कहा कि 2014 में झारखंड में पेयजल एक चुनौती थी, लेकिन साढ़े चार साल में ये बढ़कर कर 34.77 प्रतिशत हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2015 से पहले किसी आदिम जनजाति टोलों के लिए पेयजल कार्यक्रम नहीं था। 2015 के बाद योजनाएं बनीं और काम शुरू हुआ। 2,251 आदिम जनजातीय दोनों में पेयजल पहुंचाने का कार्य शुरू हुआ है। 162 टोलों में कार्य पूरा हो गया है व 30 सितंबर तक सभी आदिम जनजाति टोलों में पाइप लाइन से जल जाए यह सुनिश्चित करें।
[URIS id=9499]


