आठ सितंबर को रांची में होगा अधिवेशन
रांची: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में राजद से अलग होकर बनायी गई नई पार्टी लोकतांत्रिक ने ऐलान किया है, कि चुनाव में पार्टी 26 सीटों पर मैदान में उतरेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने इसे लेकर संगठन का घोषणापत्र भी जारी कर दिया है।
[URIS id=9499]
इसके बाद पार्टी ने दल के सिंबल के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहली कार्यकारिणी की बैठकोप्रांत श्री राणा ने इसकी जानकारी दी। गौतम सागर राणा के नेतृत्व में गठित नए दल राजद लोकतांत्रिक ने संविधान तैयार कर लिया है। कहा कि जल, जंगल, जमीन के अलावा पलायन, विस्थापन जैसी समस्याओं को लेकर दल मुखर रहेगा। राणा ने कहा कि पार्टी की सांगठनिक मजबूती के लिए पांच लाख सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया है। 21 को कोडरमा और 26 सितंबर को सिंदरी में विधानसभा सम्मेलन होगा। इससे इतर 17 अगस्त को लोहरदगा, 18 को राजमहल और 19 अगस्त को पाकुड़ में विधानसभा सम्मेलन कराए जाने की तैयारी है। राजधानी रांची में आठ सितंबर को अधिवेशन होगा।