24 को दही हांडी प्रतियोगिता

रांची: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के बैनर तले शुक्रवार को अलबर्ट एक्का चौक पर दही हांडी लगायी गयी। इस बाबत जन्माष्टमी के मौके पर 24 अगस्त को दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के लिए मटकी को सजाकर उसमें माखन भरकर हांडी आयोजन स्थल पर लगायी गयी है। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। इस मौके पर समिति के संरक्षक व रांची के सांसद संजय सेठ और अध्यक्ष मुकेश काबरा, महासचिव रमेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More