रांची: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 जयंती पर बुधवार को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से पूर्व विधायक कमल किशोर भगत के अलावे 12 कैदियों को रिहा कर दिया गया। रिहा किये गये कैदियों में जीबू उरांव, सुमन टोप्पो, अजय भगत, धनेश्वर कुमार महतो, अंसारुल शेख, सुंदर बेसरा, मन्नू बेसरा, निताईपदो घोष, गौर घोष, भेटू शेख, रकीबूल शेख शामिल है।
इसके अलावे आज बिरसा मुंडा केद्रीय कारागार में जेल आईजी विरेंद्र भूषण ने मेंटल वार्ड का उद्घाटन किया। इस बाबत एआईजी दीपक कुमार विद्यार्थी, जेल सुपरिटेंडेंट अशोक कुमार चौधरी, जेलर सीएस सुमन के अलावे कई लोग मौजूद थे। राज्य के विभिन्न जेलों से बापू की 150 वीं जयंती पर कैदियों को रिहा किया गया है। आजसू कार्यालय में कमल किशोर भगत के जेल से रिहा होने के बाद भव्य स्वागत किया गया। श्री भगत ने कहा कि बापू जयंती पर मैं उनको नमन करता हूं। उनके विचारों पर ही कोई भी व्यक्ति अपनी मंजिल पा सकता है।