राजद पर 100 फीसदी भरोसा: सुबोधकांत

रांची: लोकसभा प्रत्याशी व कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय अपने औपचारिक समर्थन के लिये आज राजद कार्यालय पंहुचे, जहां आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा सहित कई नेताओं ने उन्हें माला पहनाकर साथ देने की बात कही। श्री सहाय ने इस बाबत कहा कि उन्हें राजद पर सौ फीसदी भरोसा है, कि चुनाव में उनका भरपूर साथ देगा।

सुबोधकांत सहाय ने कहा कि एक आरजेडी कार्यकर्ता हजार के बराबर होता है। चतरा के प्रश्न पर सुबोधकांत कोई खास बात नही बोले, बस इतना ही कहा कि गाड़ी आगे बढ चुकी है। कहा कि एक स्थान पर गठबंधन फेल हो गया तो क्या इसे सुलझाने का मसला राजद पर ही छोड दिया गया है। सुबोधकांत ने कहा कि मैं सिर्फ चुनाव जीतने पर फोकस कर रहा हूं। राजद प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि उनके कार्यकर्ता हर बूथ पर फौलाद की तरह न सिर्फ डटे रहेंगे, बल्कि गठबंधन पार्टी को जीताने का प्रयास करेंगें।

सरकार की विफलता है हिंडाल्को प्रकरण:
सुबोधकांत ने कहा कि हिंडाल्को प्रकरण राज्य सरकार की विफलता की पराकाष्ठा है। कहा कि पूंजीपतियों के आगे कैसे घुटना टेका जाता है, ये घटना इसका ज्वलंत उदाहरण है। सुबोधकांत ने कहा कि रात 11 बजे तो कोई रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची थी, बिजली भी बंद कर दिया गया व अभी भी इस बाबल लीपा-पोती जारी है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More