अन्नपुर्णा सेवा के पूरे हुये चार साल, माहेश्वरी भवन में समारोह मना

रांची: अन्नपुर्णा सेवा के सफलतापुर्वक चार साल पूरे होने और पांचवें साल में प्रवेश करने के  अवसर पर स्थानीय माहेश्वरी भवन में समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह में अध्यक्ष राजकुमार मारू, सचिव विजल शंकर साबू, प्रदेश संगठन मंत्री गिरिजा शंकर पेड़ीवाल, पूर्व सांसद अजय मारू, जुगल किशोर मारू, संगीता चितलागिंया, भारती चितलांगिया, पंकज साबू, विनय मंत्री, किसन साबू, पुनीत पोद्दार, कुणाल कमलिया, राजेश चितलांिगया, पवन सर्राफ, लालचन्द जैन, बजरंग लाल साबू, विश्वनाथा सोढानी सहित शहर की कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और शहर के कई गण्मान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

इस सेवा के अंतर्गत मात्र 10 रुपए में 6 रोटी, सब्जी एवं अचार दिया जाता है,। जो लागत से भी काफी कम है। यह सेवा चार सालों से अनवरत सुबह 11 के दोपहर 2 बजे एवं शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक स्थानीय नागरमल मोदी सेवा सदन के पास माहेश्वरी भवन के सामने चल रही है। जिसका लाभ प्रतिदिन लगभग 500 लोगों का मिल रहा है। इस सेवा कार्य को मुख्यरूप से माहेश्वरी सभा के शिव शंकर साबू, प्रकाश काबरा एवं नरेन्द्र लाखोटिया संभालते हैं। उक्त जनकारी मीडिया प्रभारी गिरिजा शंकर पेड़ीवाल ने दी।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More