कोडरमा: महिला किसानों को जल प्रबंधन का प्रशिक्षण

कोडरमा: एलईडीपी अंतर्गत बेको पंचायत भवन में संस्था समर्पण व नाबार्ड द्वारा आहूत महिला किसानों का दक्षतावर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन रविवार को जल संरक्षण, पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षित करने, जैविक कीट नियंत्रण एवं जैविक खाद निर्माण व उपयोग को लेकर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षक सह कृषि एक्सपर्ट धरनीधर प्रसाद ने समेकित जैविक सब्जी खेती को बढ़ावा देने हेतु कीट नाशक के बजाय कीट प्रबंधन करने एवं रासायनिक-फर्टीलाइजर के बजाय जैविक खेती को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने इसके लिए कई उपचार एवं नुस्खे की जानकारी दी। उन्होंने कई फोटोग्राफ्स एवं विडियो दिखाकर महिला किसानों को उत्साहित-प्रोत्साहित किया। मुखिया भीम प्रसाद यादव ने कहा कि आज रासायनिक खाद एवं दवा के माध्यम से हम अपने परिवार एवं बच्चों को जहरयुक्त खाना खिला रहे हैं जिससे कई तरह की बीमारियां हो रही है। हालिया रिसर्च की जानकारी देते हुए कहा कि आज मां के दुध में भी पेस्टिसाइड का असर पाया गया है। इससे बचने के लिए उन्होंने जैविक खेती करना ही एक मात्र उपाय बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के उपरांत जिनका प्रदर्शन इस दिशा में बेहतर देखा-पाया गया उन्हें हम अपने स्तर से पुरूस्कृत करेंगे।
महिला कृषि एक्सपर्ट बंधनी बाखला ने कहा कि महिला ग्रुप के मूल्यों एवं बैंकग सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मौसम एवं जलवायु परिवर्तन की आज बदला हुआ रूप है उससे ज्यादा महिलाएं एवं गरीब ही प्रभावित हो रही है। इससे उबरना और उबारना दोनों जरूरी है। क्योंकि, जल ही सामाजिक- आर्थिक विकास का केंद्र बिंदु है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती के माध्यम से हम सभी जल प्रबंधन कर पानी का बचत एवं अधिक उपज ले सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रसिद्ध कृषक रामचंद्र महतो टीम सदस्य जितेन्द्र सिंह, भारती किसान क्लब के अध्यक्ष खेमन साव, राजू यादव, कृषक मित्र बुंदक यादव, बबिता देवी, सुनिता देवी आदि का विशेष सहयोग रहा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More