दो सप्ताह बाद लाईटअप किया गया यूनिट को
बोकारो: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी बी प्लांट के तीन नंबर यूनिट को मंगलवार को सुबह लगभग नौ बजे लाईटअप किया गया। उक्त यूनिट पिछले दो सप्ताह से तकनीकी खराबी से बंद पड़ा था। पावर प्लांट के एक एवं दो नंबर यूनिट को डीवीसी बोर्ड के निर्णय के बाद से पिछले अगस्त माह से ही बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर स्थानीय ए पावर प्लांट से मंगलवार को 429 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा था। चंद्रपुरा पावर प्लांट के दो यूनिट से 486, डीएसटीपीएम अंडाल के दो यूनिट से 902, दुर्गापुर के एक यूनिट से 151, कोडरमा के दो यूनिट से 930, मीजिया के पांच यूनिट से 1259, रघुनाथपुर के एक यूनिट से 379, पंचेत के हाईडल से 20 मेगावाट कुल 4557 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा था।




