दो नए मतदान केंद्र खोलने पर चर्चा

सरिया (गिरिडीह): प्रखंड सभागार सरिया में सोमवार को निर्वाचन संबंधित एक बैठक आहूत की गई। इसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी शशि भूषण वर्मा व संचालन पर्यवेक्षक सुरेश कुमार विद्यार्थी ने की। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव व प्रभारी मौजूद रहे। इस बाबत मतदान के दौरान आम लोगों को होनेवाली परेशानियों का जिक्र किया गया। 18 मतदान केंद्रों पर खास बातें की गई। सीओ श्री वर्मा ने कहा कि कुछ ऐसे विद्यालय भवन जो मर्ज कर दिए गए हैं, वहां के मतदान केंद्रों को नजदीकी विद्यालय में स्थापित किया जाएगा। कहा कि कुछ जर्जर मतदान केंद्र हैं या किसी भवन में एक से अधिक बूथ हैं, तो ऐसे में उसे सिंगल बूथ बनाया जाएगा।
[URIS id=9499]
सीओ ने कहा कि सरिया के जमुनिया तरी, श्रीरामडीह व पिपराटांड गांव के लोगों को 4 से 5 किलोमीटर दूर स्थित मतदान केंद्रों पर जाना पड़ता है। ऐसे में कई लोग लंबी दूरी के बाबत मतदान देने से वंचित रह जाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए दो नये मतदान केंद्र खोलने के लिए जिलाधिकारी को पत्राचार किया जाएगा। मौके पर प्रखंड प्रमुख रामपति प्रसाद, भाजपा नेता परमेश्वर मोदी, विधायक प्रतिनिधि बबलू मंडल, झाविमो प्रखंड अध्यक्ष बालगोविंद मंडल, कांग्रेस के नकुल प्रसाद सिंह, आजसू के मन्नू मोदी, रोहित कुमार मंडल ,पवन मंडल, धनेश्वर मंडल सहित अन्य राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More