पीएम ने जनता को गुमराह कर वोट लिए: मेहता

रांची: भाकपा के राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने राज्य कार्यालय के सभागार में प्रेस वार्ता को संवोदित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को गुमराह कर वोट हासिल किया है। मतदातओं जिन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी को वोट दिया है उन सबको बधाई और उनका फैसला सर आंखों पे। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत लगा रहता है।

[URIS id=8357]

महागठबंधन के सवाल पर मेहता ने कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक साजिश के तहत पूरे विपक्षी दलों को नुकसान उठाना पड़ा है। जिसके लिए पूरी तरह से कांग्रेस जिम्मेवार है। ईवीएम के सवाल पर मेहता ने कहा कि बगैर ईवीएम में गड़बड़ी के इतनी बड़ी जीत असंभव है। उन्होंने कहा कि देश के 21 प्रमुख विपक्षी पार्टी के ने चुनाव आयोग से ईवीएम वैन करने की मांग की थी, जिसे आयोग ने एक सिरे से खरिज कर दिया। मेहता ने चुनाव आयोग पर भाजपा के पदाधिकारियों की तरह कार्य करने का आरोप लगाया। कहा कि पार्टी जनता के सवालों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। विधान सभा के चुनावों के सवालों पर मेहता ने कहा कि कांग्रेस पर भरोसा करना बेकार है। तमाम वामदलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। मीडिया वार्ता में माकपा के सचिव महेंद्र पाठक, राजेंद्र यादव,के डी सिंह, पीके पांडेय सहित अजय सिंह मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More