रांची: खूंटी लोकसभा सीट में जीत के लिये धर्म व जाति के आधार को हथियार बनाया जा रहा है, जो पूर्णत असंवैधानिक व चुनाव आयोग द्वारा स्थापित मानदंडों का उल्लघंन है। उक्त बातें रविवार को भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कही। ये दावा किया कि एक धर्म विशेष के धार्मिक स्थल से एक विशेष राजनीतिक दल के लिए वोट मांगा जा रहा है।
श्री शाहदेव ने कहा कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा को ऐसी जानकारी मिली है कि यहां के अनेक इलाकों से रविवार सुबह एक धर्म विशेष के धार्मिक स्थल से एक विशेष राजनीतिक दल के लिए वोट देने का आह्वान किया गया है। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा ने शुरू में ही आशंका व्यक्त की थी कि एक विशेष धर्म के धर्मगुरु भाजपा के खिलाफ प्रचार में जुटे हैं। कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग से भी शिकायत की थी कि विदेशों से समाजसेवा के लिए आने वाले फंड को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा की इस मुद्दे को लेकर पार्टी चुनाव आयोग में शिकायत कर इस प्रकरण की जांच की मांग करेगी। कहा कि पार्टी ने कोलेबिरा उपचुनाव में भी ऐसी ही आशंका जतायी थी, कि कुछ धर्मगुरु एक राजनीतिक दल के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे, ये आखिरकार सही साबित हुई।
पाटीदार आंदोलन बेच कांग्रेस की गुलामी कर रहे हार्दिक:
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हार्दिक पटेल के को झारखंड पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नही, क्यों कि ये तो पाटीदार आंदोलन को बेचकर कांग्रेस की गुलामी कर रहे हैं। श्री शाहदेव ने कहा कि हार्दिक पटेल गुजरात से रिजेक्ट हो गये हैं व अब झारखंड में सुर्खियां बटोरने का प्रयास कर रहे हैं।