बाबा मंदिर परिसर में हाई मास्क लाइट बंद, श्रद्धालु अंधेरे में कर रहे दर्शन

झारखंड धाम के बाबा मंदिर परिसर में विवाह भवन के समीप लगी हाई मास्क लाइट खराब होने से अंधेरा छा गया है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को रात में असुविधा हो रही है। सांसद निधि से लगाई गई यह लाइट लंबे समय से खराब है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मरम्मत की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

 गिरिडीह: जिले के विख्यात बाबा नगरी झारखंड धाम के विवाह भवन समीप लगे हाई मास्क लाइट से रोशनी पूरी तरह से बुझ गई है। यह लगाई गई मास्क लाइट से शाम ढलते ही आसपास क्षेत्र दूधिया रोशन से जगमग हो जाता था तथा रात्रि के समय में यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूरी रोशनी मिलती थी खासकर बाबा मंदिर  के बाहर बने इक्यावन फीट के बने  बजरंग बली मंदिर के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सबसे अच्छी लाभ मिलता था और कई महीने तक लोगो ने इसका लाभ भी लिया मिल।

रहे रोशनी से विषैले जीवो का भय नहीं होता था और निर्भीक होकर लोग घूमते फिरते थे यह लाइट पिछले विधानसभा के पहले सांसद मद से लगाई गई थी। लोगो को उम्मीद जागी कि इससे हमेशा लाभ मिलता रहेगा बता दें कि दो बार से निर्वाचित यहां के माननीय वर्तमान सांसद अन  पूर्णा देवी के नाम से विकास के एक मात्र विकास कार्य किए गए वह भी अब मिटने के कगार पर खड़े है। खराब हुई लाइट को लेकर कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की गई लेकिन कोई प्रकार से अभी तक सकारात्मक कार्य नहीं हो सकी। इधर मुखिया आशुतोष कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य राजेश वर्मा, दिलीप पांडेय, सुभाष पंडा, मुखिया पति लक्ष्मण महतो, रणजीत मंडल, मुखिया विकास मंडल आदि लोगो ने अविलंब मास्क लाइट ठीक कराने की मांग की है

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More