कैंब्रिज इंस्टीट्यूट के छात्रों का प्लेसमेंट

रांची: राजधानी स्थित कैंब्रिज इंस्टीच्युट ऑफ टेक्नोलाॅजी के सिविल ब्रांच से चार छात्रों का कैंपस सिलेक्शन हुआ है। चारों का चयन हिमाचल प्रदेश की कंस्ट्रक्शन कंपनी परमार कंस्ट्रक्शन में हुआ है। इनका सिलेक्शन साईट एवं डिजाईन इंजीनियर के तौर पर किया गया है। कंपनी के अधिकारी सतबीर सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लैटर दिया।

संस्थान के प्लेसमेंट इंचार्ज प्रो केपी दत्ता ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को को 3 से 6 लाख रूपए का सालाना पैकेज पर बहाल किया गया। प्लेसमेंट हुए छात्रों में सफूल आलम, केपी सिंह, पवित्र कुमारी और तौसीफुल अंसारी का नाम शामिल है। प्लेसमेंट के दौरान प्रभारी प्राचार्य डा. ए भट्टाचार्य, सीएएफ प्रो रशिका नवनीत सिंह, सिविल विभागाध्यक्ष डा पीएन सिंह ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कार्डिनेटर प्रो. अंकित सिंह, मैनेजर प्रो.सरिता मूर्मु, प्रो. अरविंद बेहरा, प्रो मंजूर आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More