छात्र-छात्राओं को पढ़ाया कानून का पाठ
द्वारपहरी(गिरिडीह): नालसा व झालसा के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवनारायण सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकार गिरिडीह के तत्वावधान में 9 नवंबर 2017 से आयोजित विधिक सेवा आपके द्वार कार्यक्रम सेवार्थ सम्पर्क यात्रा के तहत जमुआ टीम के सदस्यों ने प्रखंड के गोरो पंचायत के गरडीह , भीमाटांड , जंगरीडीह व शहरपुरा गांव पहुँच लोगों को डालसा द्वारा प्रायोजित योजनाएँ व गरीब, विधवा, विकलांग, महिलाओं व बच्चों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी दिया। मौके पर टीम के रघुनंदन कुमार मेहता व कामेश्वर कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि नालसा व झालसा के निर्देशानुसार ग्रामीणों को सुलभ तरीके से निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर माह के अंतिम शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत व हर तीसरे माह के द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। जहां ग्रामीण क्षेत्र के लोग पहुँच कर लाभ ले सकते हैं। वहीं जेल में बंद विचाराधीन कैदियों को विधिक सेवा उपलब्ध कराने के लिए हर माह जेल में जेल अदालत का आयोजन किया जाता है। वहीं टीम के सदस्यों ने उ उच्च विद्यालय शहरपुरा पहुँचकर विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं को शिक्षा का अधिकार अधिनियम , बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएलवी रंजना सिन्हा , कुमारी रूबी, महेन्द्र बर्मा, मुकेश कुमार बर्मा, सहदेव साव, सुबोध कुमार साव , नेमचन्द बर्मा समेत पंचायत प्रतिनिधियों का सराहनीय योगदान रहा।
[wpforms id=”799″]




