छात्र युवा शक्ति के सदस्यों ने राड़हा गांव में गरीबों के बीच किया भोजन का वितरण

पिठोरिया (रांची) : छात्र युवा शक्ति के संस्थापक सह युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार रौशन, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के संगठन मंत्री महेश कुमार मनीष, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मदन कुमार महतो के नेतृत्व में लाॅकडाउन के लगातार 30वें दिन कार्यकर्ताओं की टीम ने गरीबों व जरूरतमंदों के बीच भोजन के रूप में खिचड़ी व चोखा का वितरण किया। नेताओं ने बताया कि पिठोरिया क्षेत्र के मौनाजरा और राड़हा गांव प्रखंड का अंतिम गांव हैं। यह आदिवासी बहुल गांव है। लकड़ी बेचकर व पशुपालन कर यहां के लोग जीविकापार्जन करते हैं। लेकिन यहां पर लोगों को इस लाॅकडाउन में कोई भी सुविधा नहीं मिल पा रही थी। सूचना मिलने पर समाजसेवी लोग पहुंचे और महिलाओं, बच्चों, पुरुषों के बीच खाना का वितरण किया। 26 अप्रैल को भी यहां खाना का वितरण संगठन द्वारा किया जाएगा। महेश कुमार मनीष ने बताया कि संगठन से जुड़े कोरोना फाइटर्स लगातार 30 दिनों से गरीबों की सेवा में लगे रहे हैं। शनिवार को युवाओं की टीम भोजन लेकर पहुँची एवं सभी को अपने हाथों से परोसकर खाना खिलाया।

कुमार रोशन ने कहा कि छात्र युवा शक्ति समाज का प्रयास है की कोई भूखा न रहे। इस वैश्विक महामारी व लाॅकडाउन में सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब मजदूर वर्ग के लोग हैं। छात्र युवा शक्ति के कार्यकर्ता लोगों तक भोजन पहुचाने का कार्य पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में हमारा अभियान जारी रहेगा। हम सभी जरूरत मंदों की सेवा में लगे हैं। भोजन वितरण में पिठोरिया थाना प्रभारी विनोद राम, एएसआइ जयशंकर प्रसाद, संगठन के महेश कुमार मनीष, कुमार रौशन, कांग्रेसी नेता मदन कुमार महतो, अरविंद सांगा, महिमा सिन्हा, पिया वर्मन, प्रभाकर सिन्हा, दिवाकर प्रकाश, अंकित सिंह, सूरज महतो व रत्नेश सिन्हा सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More