आईआईटी के छात्र ने लम्बी देर तक उड़ान भरने वाला दुनिया का पहला सोलरयान किया तैयार

कानपुर: आईआईटी के छात्र विजय शंकर द्विवेदी ने तकनीकी क्षेत्र में बड़ा कारनामा किया। आईआईटी कानपुर के छात्र को दुनिया के पहले ऐसे मानवरहित यान (यूएवी) बनाने में सफलता मिली है, जो कि सौर उर्जा ग्रहण कर लम्बी देर तक उड़ान भर सकता है. इस यान का नाम मराल-2 रखा गया है।

मराल-2 एक्सीरॉन तकनीक से लैस है। इस तकनीक से यूएवी का सोलर पैनल हमेशा सूर्य की ओर रहेगा, इससे यान को अधिक उर्जा ग्रहण करने में मदद मिलेगी। इस तकनीक की वजह से मराल-2 दुनिया का सबसे ज्यादा देर तक उड़ान भरने वाला यान बन गया है। यह यान 100 किमी लम्बी एवं 5 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भर सकती है। इसके अलावा यान 12 किलो तक के पेलोड को लेकर उड़ सकता है। इस यान को 250 मीटर तक की उड़ान भरने के लिए रिमोट की जरुरत पड़ती है, जिसके बाद ऑटो-पायलट मोड इसे नियंत्रित कर लेती है। साथ ही इसके कैमरे अधिकतम उंचाई से भी हरकत को पकड़ लेने में सक्षम हैं।

मराल-2 को विजय शंकर द्विवेदी ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के प्रो एके घोष और डॉ जीएम कामत के दिशा निर्देश में दो साल के शोध के बाद तैयार किया। आइआइटी की एयर स्ट्रिप पर 18 घंटे की सफल उड़ान के बाद तकनीक को पेटेंट करा लिया गया है।

विजय शंकर बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया के पटखौली गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता ब्रजनाथ द्विवेदी स्कूल के प्रधानाध्यापक हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More