रांची/चतरा: प्रदेश के चतरा जिला अंतर्गत कुंदा प्रखंड की बीडीओ कृति बाला लकड़ा की सरकारी गाड़ी नदी के तेज बहाव में बह गई, लेकिन उन्होंने आनन- फानन में टाटा सूमों से बीडीओ व अन्य कर्मियों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। रविवार की सुबह बीडीओ जल शक्ति अभियान के तहत श्रमदान के लिए चतरा से कुंदा जा रही थीं, लेकिन चिलोई नदी पार करने के क्रम में उनकी गाड़ी बालू में फंस गई।
[URIS id=9499]
इससे पूर्व गाड़ी के बालू में फंसने के बाद अचानक पानी के बहाव ने गाड़ी को अपनी ओर खींच लिया। जिससे कार पानी की तेज धार के चपेट में आ गई। इस बाबत बीडीओ अपने कर्मियों के साथ गाड़ी से कूदकर जैसे- तैसे नदी से बाहर निकली। इसके बाद देखते ही देखते पानी की धार गाड़ी को बहाकर नदी में ले गई। सरकारी गाड़ी बहने के बाद बीडीओ व अन्य कर्मी दूसरे वाहन से कार्यालय लौटे। गौरतलब है कि शनिवार की रात भारी बारिश होने के कारण चिलोई नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था। चालक को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग सका, लिहाजा उसने गाड़ी को नदी में उतार दिया।