सोनम वांगचुक के बाद अब अभिजीत दिपके बैठेंगे भूख हड़ताल पर, 20 जुलाई को मार्च का ऐलान

जंतर-मंतर से पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने आंदोलन के अगले चरण का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को प्रस्तावित मार्च हर हाल में निकाला जाएगा और वह स्वयं भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

संवाददाता, सुमन कुमारी 

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा हटाए जाने के बाद आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है। सीजेपी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 20 जुलाई को प्रस्तावित मार्च हर हाल में निकाला जाएगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि सोनम वांगचुक के बाद अब वह स्वयं भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

https://www.instagram.com/reel/Da68-aoC1M1/?igsh=bm40eW51cm04bDh3

अभिजीत दीपके ने समर्थकों और आम जनता से बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जारी रहेगा और लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाएंगे।

अपने संबोधन के दौरान दीपके भावुक भी नजर आए। उन्होंने केंद्र सरकार की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि 20 जुलाई का मार्च निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा और आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।

हालांकि, दिल्ली पुलिस या केंद्र सरकार की ओर से अभिजीत दीपके के इन आरोपों और बयानों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More