भाजपा ने एक सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी कार्यकर्त्ता को खो दिया: दीपक प्रकाश

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने लोहरदगा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष गुप्ता के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक सहज सरल व्यक्तित्व के धनी समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया।
प्रकाश ने कहा कि संतोष उनके अच्छे मित्र थे। उन्होंने वर्ष 1991 से लगातार भाजपा के विभिन्न दायित्व में रहकर पार्टी की सेवा की। उन्होंने श्रधेय अटलजी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।
इस दौरान प्रकाश ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही संतोष के परिजनों से फ़ोन पर संवेदना प्रकट की। कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है।
बताया जाता है कि विगत 15 मार्च को संतोष गुप्ता का बैंगलोर में असामयिक निधन हो गया।
इस दौरान शोक सभा में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, मंत्री नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, प्रतुल शाहदेव, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, तारिक इमरान आदि शामिल रहें।


