डाल्टनगंज में बीएसएनएल की 4जी सेवा शुरू

रांची: दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने गुमला के बाद अब डाल्टनगंज में भी 4जी सेवा प्रारंभ कर दी है। शनिवार को झारखंड प्रमंडल के महाप्रबंधक केके ठाकुर, मोबाइल महाप्रबंधक सुजीत कुमार और महाप्रबंधक विपणन रामाश्रय प्रसाद ने बताया कि अब चरणबद्ध तरीके से इसी माह सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा क्षेत्रों में सेवा शुरु कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/btech-student-arrested-reveals-nirbhaya-case
अधिकारियों ने आज अपने 4जी मोबाइल से बीएसएनएल के डाल्टेनगंज में मौजूद अधिकारियों को कॉल कर इसकी जांच की व इस बाबत स्पीड बहुत बेहतर पाया गया। उन्होंने बीएसएनएल के ग्राहकों से अपील की है कि वे बीएसएनएल के रिटेलर काउंटर तथा ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचकर अपना 2जी, 3जी सिम को 4जी में परिवर्तित करा लें। सिम परिवर्तित कराने के पश्चात भी बीएसएनल का पुराना प्लान उस सिम पर लागू रहेगा तथा 4जी का अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा।
[URIS id=9499]




