कैंब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम

 

रांची: सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में कैंब्रिज स्कूल टाटीसिलवे के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया है। विद्यालय के शत प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं। 95% अंकों के साथ अविनाश रंजन विद्यालय टॉपर रहे जबकि 94 प्रतिशत अंकों के साथ आकाश कुमार भगत दूसरे तथा 88.4 प्रतिशत अंक लाकर लक्ष्मी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

अन्य विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम भी बेहतर है। कैम्ब्रिज ट्रस्ट की अध्यक्ष जानकी देवी व विद्यालय के निदेशक अभिषेक सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता को लेकर उन्हें बधाई दी है। वहीं प्राचार्य टीके नाथ ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने की अपील की है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More