सैटेलाइट के जरिए रुकेगी कोयले की लूट, भाजपा नेता जय प्रकाश पांडेय ने जताई उम्मीद

कोल इंडिया में कोयला चोरी, भू-धंसान और आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए इसरो की एजेंसी एनआरएससी (NRSC) के साथ एमओयू किया गया है। भाजपा नेता जय प्रकाश पांडेय ने इसे मील का पत्थर बताते हुए कहा कि सैटेलाइट निगरानी से अरबों की कोयला लूट रुकेगी और मजदूरों व शिक्षकों की सुविधाओं में सुधार होगा।

रांची: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि विश्वस्त सूत्रों के अनुसार अब कोल इंडिया में कोयला चोरी, अनाधिकृत कोयला खदानों, भू धसान और आग लगने की सटीक जानकारी सैटेलाइट के माध्यम से मिल सकेगा इसके लिए कोल इंडिया और इसरो के एजेंसी नेशनल रिमोट सेटिंग सेंटर के बीच हुई एमओयू (MOU) विगत दिनों हुआ है, इससे हो रहे कोयला लूट पर रोक लगेगी तथा समय से CISF और कोल इंडिया के सुरक्षा गार्डों को कोयला चोरी की सूचना मिल पाएगी और कोल इंडिया के अधिकारी को समय पर सूचना मिल पाएगी। 

इस तरह की सैटेलाइट प्रक्रिया पूरे कोल इंडिया में मिल का पत्थर साबित होगा और कम सुरक्षाबलों के बावजूद कोयले की चोरी पर रोक लगेगी, जब अधिकांश क्षेत्रों सीसीएल, बीसीसीएल, ईसीएल और एनसीएल कोयला क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कोयला की चोरी कोयला मंत्रालय को सूचना वर्षों से मिल रही है जिसके कारण अरबों रुपए के राष्ट्रीय भू खनिजों  की चोरी वर्षों से जारी है।

जिसके कारण प्रतिवर्ष अरबों रुपए के खनिजों की चोरी कोयलांचल क्षेत्रों में जारी है,जिसका बुरा प्रभाव कोल इंडिया और कोल कर्मचारियों और मजदूरों के जीवन पर देखा जा रहा है और दिनों दिन कोल इंडिया निजी कारण की ओर बढ़ता नजर आने लगा है, कोयला चोरी के कारण ही कोल इंडिया में घटा नजर आने लगा है। 

जिसके कारण ही कोल इंडिया के राष्ट्रीय करण से ही कोलियरी विद्यालयों में कार्यरत कोलियरी शिक्षकों को वेतनमान और अन्य सुविधाएं नहीं मिल सकी है, और वे शोषित और पीड़ित कोलियरी वेल्फेयर शिक्षकों कोर्ट के शरण लिए हुए है और अधिकांश शिक्षक परलोक भी सिधार चुके है, परंतु अभी तक कोलियरी शिक्षकों को कोई हक नहीं मिल सका है और कोलियरी में कार्य करने वाले मजदूरों को भी कई सुविधाओं से पैसा के अभाव में वंचित रहना पड़ रहा है अब आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि कोयला क्षेत्रों को सैटेलाइट से निगरानी से सभी को न्याय मिल पाएगा और कोल इंडिया के कोयला मजदूरों के सुविधाओं में काफी प्रगति होगा।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More