बिना बैरिकेडिंग ढाली गई पीसीसी सड़क, ताजा ढलाई में ही पड़ गए गड्ढे

साहिबगंज के बोरियो प्रखंड में पीडब्ल्यूडी सड़क से तसर केंद्र होते हुए पादन तक बन रही पीसीसी सड़क निर्माण में लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ढलाई के बाद सड़क पर बैरिकेडिंग नहीं की गई, जिससे मोटरसाइकिल, जानवर और लोगों के चलने से ताजा सड़क पर गड्ढे और पैरों के निशान बन गए।

साहिबगंज: सरकारी कामों में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। बोरियो प्रखंड के पीडब्ल्यूडी सड़क से तसर केंद्र होते हुए पादन तक बन रही पीसीसी सड़क की ढलाई के तुरंत बाद ही सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की ढलाई पूरी होने के बाद वहां बैरिकेडिंग नहीं की गई। नतीजा यह हुआ कि मोटरसाइकिल, जानवर और लोगों के चलने से ताजा सीमेंट में पैरों के निशान और गड्ढे उभर आए हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि अभी सूखी भी नहीं हुई सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।     
 ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है। सड़क को सूखने के लिए बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई थी, जिसकी वजह से आवागमन शुरू हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि करोड़ों की लागत से बन रही इस सड़क की गुणवत्ता पर पहले ही सवाल उठ रहे थे। अब ढलाई के साथ ही सड़क क्षतिग्रस्त होने से सरकारी पैसे की बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग से तुरंत सड़क की मरम्मती कराने और दोषी संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है।

 बिना बैरिकेडिंग के सड़क छोड़ देना सीधे तौर पर निर्माण नियमों का उल्लंघन है। इससे न सिर्फ सरकारी राशि बर्बाद हो रही है, बल्कि आने वाले समय में इस सड़क की उम्र भी कम हो जाएगी। फिलहाल विभागीय अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More