Ranchi News: जेसीआई के एक्सपो उत्सव 2025 के शुभारंभ पर हुआ भूमि पूजन

जेसीआई रांची ने भूमि पूजन के साथ मोराबादी मैदान में एक्सपो की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार एक्सपो उत्सव पूरे 7 दिनों के लिए लगने जा रहा है। आप जो कुछ भी खरीदना चाहते है, आपको वह इस एक्सपो उत्सव में मिल जाएगी। मेले का समय आम जनता के लिए 11 बेज से 8 बजे तक का होगा।

रांची: मोराबादी मैदान में जेसीआई रांची का एक्सपो उत्सव मेला, 16 सितंबर से 22 सितंबर तक लगने जा रहा है। ये झारखंड का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर व कंज्यूमर फेस्ट माना जाता है। इसके उपलक्ष्य में जेसीआई रांची ने भूमि पूजन के साथ मोराबादी मैदान में एक्सपो की तैयारी शुरू कर दी है। पूजा अर्चना और भूमि पूजन के बाद अब मोराबादी मैदान में अगले 8 दिनों में रांची वासी दुबारा से एक्सपो उत्सव 2025 का आनंद ले पाएंगे।

इस बार एक्सपो उत्सव पूरे 7 दिनों के लिए लगने जा रहा है। दुर्गा पूजा और दिवाली के पहले अगर आप कपड़े, गाड़ियां, मोटरसाइकिल, ई स्कूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, घर, कंप्यूटर, लाइट, घरेलू समान, फर्नीचर, रसोई घर के उपकरण या घर के सजावट के समान, बच्चों के खिलौने इत्यादि जो कुछ भी खरीदना चाहते है, आपको वह इस एक्सपो उत्सव में मिल जाएगी। मेले का समय आम जनता के लिए 11 बेज से 8 बजे तक का होगा, वही शनिवार को नाइट बाजार व रविवार को थोड़े ज्यादा समय के लिए एंट्री चालू रहेगी। कार्यक्रम में एक्सपो उत्सव के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल, मंजूषा जयसवाल, अध्यक्ष प्रतीक जैन, विक्रम चौधरी, सौरभ शाह व नवीन गाड़ोदिया उपस्थित थे।

 

 

 

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More