रांची: खुला किसान सहायता केंद्र

रांची: राजधानी के सभी प्रखंडों के किसानों को वित्तीय वर्ष 2019-20 में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ जल्द मिलेगा। इसी उद्देश्य से जिला कृषि कार्यालय के दूसरे तल्ले में किसान सहायता केंद्र स्थापित कर दिया गया है। इस संबंध में उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा है कि सहायता केंद्र सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से संबंधित कोई भी शिकायत किसान सहायता केंद्र के रक्षित पंजी में दर्ज करा सकेंगे। आत्मा के उप परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह को किसान सहायता केंद्र का प्रभारी बनाया गया है। उनका फोन नंबर 8340517424 है। किसान इस नंबर से भी जानकारी ले सकते हैं व योजना से जुड़ी जानकारी के लिए लोग कंप्यूटर ऑपरेटर अमित कुमार के मोबाइल संख्या 7903987687 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More